प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ऐतिहासिक शुरुआत कर मिसाल पेश कर रही है। अब बेगूसराय पुलिस ने थाना में 24 घंटा के लिए हेल्पडेस्क की शुरुआत की है जहां महिला पदाधिकारी के साथ-साथ एक ओडी पदाधिकारी भी 24 घंटे तैनात रहेंगे। इस डेस्क पर किसी भी फरियादी की लिखित शिकायत और मौखिक शिकायत को ना सिर्फ सुनेंगे बल्कि उसका रिसिविंग देंगे और 4 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कर प्राथमिकी की कॉपी पीड़ित व्यक्ति को दिया जाएगा। इसकी शुरुआत बेगुसराय जिले के तेघड़ा थाना परिसर में एसपी योगेंद्र कुमार ने की है। दरअसल गुरुवार को तेघरा थाना का 77 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया है। इस समारोह में तेघड़ा इलाके के गणमान्य लोग शामिल थे जहां स्वतंत्रता सेनानी के परिवार और शिक्षा में अच्छे काम करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान हेल्पडेस्क का फीता काटकर एसपी योगेंद्र कुमार ने उद्घाटन किया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस हेल्पडेस्क पर 24 घंटे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और जो भी फरियादी लिखित शिकायत लेकर आएंगे उसका ना सिर्फ रिसिविंग दिया जाएगा बल्कि 4 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित व्यक्ति को एफआईआर की कॉपी भी दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति किसी तरह का आवेदन थाना में दिया जा रहा है उसका रिसिविंग दी जाएगी ताकि पीड़ित व्यक्तियों को लगे कि उसकी शिकायत थाने में ली गई है उस पर समुचित कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि इस तरह की सुविधा जिले के सभी थानों में शुरुआत की जाएगी सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं उसकी मॉनिटर एसपी ऑफिस से की जाएगी ताकि किसी भी फरियादी को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके साथी हेल्पडेस्क पर पीड़ित व्यक्तियों के बैठने और पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है ताकि कोई भी थाने पहुंच तो बैठने और पानी का कोई दिक्कत ना हो और वह अपनी बात अच्छे से पदाधिकारी को कह सके।
बाईट-योगेंद्र कुमार ,एसपी बेगूसराय




