पुलिस की मिलीभगत से शराब कारोबार का ऑडियो वीडियो वायरल

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

पूर्वी चम्पारण में पुलिस के संरक्षण में होता है शराब के कारोबार का गन्दा खेल। इसका खुलासा वायरल विडियों से हो सकता है। सोशल मिडिया पर पुलिस के संरक्षण और शराब के कारोबार को निधड करने नसीहत पुलिस के एक अधिकारी दे रहे है। इसके लिए पुलिस अधिकारी को बदले मे रुपये चाहिए। इस सबी का विडियों और ऑडियों पूर्वी चम्पारण में तेजी से वायरल हो रहा है। हलाकि यह विडियों करीब 10 महिने पुराना है। जिसकी पुष्टि शंखनाद नहीं करता है। विडियों में स्पष्ट दिख रहा है कि सुगौली थाना में पदस्थापित एक दारोगा जी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रौल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग खूब कॉमेंट कर रहे है। लोग यह कहते नही थक रहे कि अपराधी और शराबी को पकड़ने से अधिक दारोगा जी दोनों हाथ से माल बटोरने में जुटे है। वायरल वीडियो को लेकर तरह तरह की चर्चा है। मोतिहारी के सुगौली थाना में पोस्टेड एक दारोगा जी का खुलमखुला रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुपरविजन और डायरी में मदद के नाम पर रिश्वत मांगने का बातचीत भी सुना जा रहा है। वही घुस की राशि भी तय करने की बात दारोगा जी और पैरवीकार में चल रहा है। पैरवीकार रिश्वत तय होने पर पैकेट से निकलकर गिनकर दरोगा जी के हाथ मे दे रहा है। दारोगा जी रिश्वत की राशि हाथ मे लेकर मिलाते है। उन्हें किसी का डर नही है। रिश्वत लेते वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर सुगौली थाना में पोस्टेड एक दारोगा जी का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह वीडियो छह माह पुराना बताया जा रहा है। इस दारोगा जी का दो विडियों वायरल हो रहा है। जिसमें एक 17 जुलाई 2022 का है तो दूसरा विडियों 11 अगस्त 2022 का है। विडियों के वायरल होने के बाद राज्य सरकार के शराब बन्दी और फिर अधिकारियों को शपथ दिलाने की सच्चाई का खुलासा होता है। जो सरकार के शराबबन्दी कानून को मूंह चिढाती है।

Join us on:

Leave a Comment