रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के पंजिअरवा गांव में संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता की मौत सोमवार की अहले सुबह हो गई है। मौत के बाद से ही उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस और मृतिका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मृतका की पहचान 20 साल की चांदनी देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। मृतका चांदनी के पिता पहाड़पुर थाना क्षेत्र बनकट निवासी संजय पासवान ने बताया कि अपनी बेटी की शादी पिछले साल सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के अर्जुन पासवान से की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी के साथ वह मारपीट करता था। इसी बीच सोमवार की सुबह बेटी के ससुराल के ग्रामीण से सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है।सूचना मिलने के साथ ही जब पहुंचा बेटी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। मेरी बेटी को सभी लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला है। लड़की के पिता संजय पासवान ने थाने आवेदन देकर बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।
बाइट :—- मृतका का पिता संजय पासवान
बाइट :—- मृतका का मां।




