रिपोर्ट/मनोज कुमार /नवादा
नवादा में चोरों की उत्पात ,गरीबों की घर को खंगाला एक ही रात करीब दर्जन भर को बनाया निशाना लाखो की जेवरात सहित नगदी की चोरी कर चोरों हुआ फरार बताया जाता है रविवार रात रजौली अनुमंडल क्षेत्र में चोरों ने जमकर मचाया उपद्रव,रजौली थाना क्षेत्र के आवांमा पश्चिमी पंचायत के मुड़कटवा गांव निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र सच्चितानंद सिंह के घर से करीब 1.50 लाख की जेवरात सहित 55 हजार नगदी की चोरी हो गई सूचना पर रजौली थानाध्यक्ष पवन कुमार घटनास्थल की जायजा लिया है लेकिन हद तब हो गई की उसी रात नरहट थाना क्षेत्र के सैदापुर गवासा गांव में भीषण चोरी हुई है मानो की बीती रात गांव में चोरों की आतंक था रात में सभी अपने अपने घर की छत पर सोए रहे नीचे घर को चोरों ने खंगाल दिया है एक ही रात करीब 10 घर को चोरों ने उजाड़ कर रख दिया चोरी के पीड़ित परिवारों में अवधेश यादव,बंगाली यादव,इंद्रदेव यादव, कृष्णा यादव,मन्नू यादव सहदेव यादव,सोना देवी सहित 10 घर को रात भर लुटते रहे पीड़ित परिवार के अनुसार पूरी कमाई की जेवरात सहित बड़े पैमाने पर नगदी की चोरी कर ली गई है गरीब परिवार की घर चोरी घटना से पीड़ित परिवार चीखकर रो रही है मानो की जेवरात ही नही महिला पूरी तरह उजड़ गई है सूचना पर नरहट थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा पूरी दल बल से पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया लेकिन पीड़ित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष घेरकर डॉग स्क्वायड की मांग कर रहा था लेकिन पुलिस की डॉग स्क्वायड नही पहुंची थी थानाध्यक्ष मुन्ना वर्मा ने बताया है कि बीती रात चोरों ने कई घर की निशाना बनाया है पीड़ित परिवार की आवेदन पर अज्ञात के विरोध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है गौरतलब है इसके पहले भी जिले में कई चोरी की घटना हो चूंकि है लेकिन एक भी चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन नही कर सकी है




