अपराधियों द्वारा स्कूल को बम से उड़ाने की मिल रही धमकी!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के ईसीपुर बाराहाट से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ईसीपुर बाराहाट में चल रहे एक निजी स्कूल के संचालक को अपराधियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और कहां जा रहा है 20 लाख रुपये रंगतारी दो और 50 हजार रुपये महीना दो वरना स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा।

भागलपुर के ईसीपुर बाराहाट के बरमसिया में चल रहे विद्यालय राइजिंग फ्यूचर पब्लिक स्कूल के संचालक श्याम चंद्र महतो ने बताया कि अपराधियों द्वारा हमलोगों को यह धमकी लगातार कई महीनों से मिल रहा है जिसकी मैंने लिखित सूचना थाने में भी दे रखी है लेकिन थाने के उदासीन रवैया को देखते हुए आज हमने आवेदन भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को दी उन्होंने आश्वासन दिया है ,इस पर जल्द संज्ञान लिया जाएगा वही उन्होंने बताया कि हमारा विद्यालय विगत 5 वर्षों से चल रहा है यहां नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं हैं छोटे से बड़े बच्चे हैं अगर किसी तरह की अनहोनी अपराधियों द्वारा होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए साथ ही उन्होंने बताया कि 5 मई को जबरन स्कूल घुसकर 22 हजार रुपये गुड्डू टाइगर और राजीव राय ने छीन लिया था और उन लोगों के द्वारा यह भी चेतावनी दी गई की अगर हमारी बातों पर अमल नहीं किया तो स्कूल और बच्चे को बम से उड़ा दिया जाएगा, इसमें जितेंद्र मुर्मू अमन कुमार सरवन कुमार ठाकुर विनय ठाकुर भी सम्मिलित है।

Byte:- श्याम चंद्र महतो, राइजिंग सूचर पब्लिक स्कूल के संचालक

Join us on:

Leave a Comment