कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
छेड़छाड़, गाली-गलौज, अभद्र बातें करने और मना करने पर गाली देने के मामले में शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
छेड़छाड़, गाली-गलौज, अभद्र बातें करने और मना करने पर गाली देने के मामले में शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। यह मामला कैमूर जिले के आटडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। जहां के शिक्षक संतोष कुमार सिंह सहित पांच लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह प्राथमिकी विद्यालय की पांच बेटियों के परिजनों ने दर्ज कराया है। जिसमें विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार सिंह पिता श्याम नारायण सिंह, मंगल सिंह पिता भगवत राय, मदन सिंह पिता केशव सिंह, लक्ष्मण सिंह पिता जगाई सिंह, छोटू सिंह पिता दयाशंकर सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शिक्षक स्कूल में पढाने के बजाये बेटियों से छेड़खानी करता था। इस बाबत जब पूछे गये तो डांटने गाली गलौज् व अभद्र बातें करना लगा। मना करने पर गाली भी देते हैं। शिक्षक अपने गांव बडौरा से बदमाशों को बुलाकर मारपीट कराया गया। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करा गुहार लगायी है।




