भभुआ- चोरी मामले का पुलिस ने किया उदभेदन, दो अपराधी गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गोदाम और 24 मार्च को भभुआ थानाक्षेत्र के सेमरिया के पास एक गोदाम से लोहे के छड़ सहित अन्य सामानों की लूट मामले का कैमूर पुलिस ने उदभेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सोमवार को भभुआ थाने में प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ शिवशकंर कुमार ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उसमें रोहतास जिले के सूर्यपुरा थानाक्षेत्र के अलीगंज टोला निवासी स्व अलगू चौधरी का बेटा मनोज चौधरी और नटवार थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी सकलदीप राय का बेटा रंजीत प्रकाश है। इन दोनों अपराधियों से पूछताछ के दौरान बताये गये निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त ट्रक, 100 बंडल सरिया सहित ट्रक की चाबी, चार मोबाइल, एक लकड़ी की सीढ़ी और यूपी नंबर का एक जाली नम्बर प्लेट बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि 14 मार्च को कुढ़नी थानाक्षेत्र स्थित एक गोदाम से 14 टन चोरी की गयी थी। इसके अलावे भभुआ थानाक्षेत्र के सेमरिया गांव के समीप स्थित एक गोदाम से 25 टन सरिया चोरी कर ली गयी थी। मामले के उदभेदन के लिए टीम गठित किया गया था। टीम के द्वारा 13 मई को भोजपुर के बीज गुणनन फॉर्म पिरो कृषि गोदाम के पास पहुंच डकैती की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह में दो लोगों को पकड लिया गया। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया है उक्त दोनों चोरी इन्हीं के गिरोह द्वारा किया जा रहा है। पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस की भनक मिलते ही और लोग फरार हो गये थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment