नेता प्रतिपक्ष और सांसद रामकृपाल के साथ सैकड़ों लोगों ने सूनी मन की बात!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए मन की बात का आज सौ वे एपिसोड पर देश भर की करोड़ों जनता ने पूरी लगन से अपने प्रधानमंत्री को सुना है ।इसी क्रम में आज दानापुर मे मैं भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं द्वारा जन की आवाज को मन की आवाज के माध्यम से प्रसारित करने के लिए विशेष आयोजन किया गया ।जिसमें पाटलिपुत्र के सांसद श्री राम कृपाल यादव सहित बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री विजय कुमार सिन्हा सहित देशभर के कई गणमान्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय प्रतिपक्ष के नेता श्री विजय कुमार जी ने प्रधानमंत्री के मन की बात को देश की बात बताई और कहा के प्रधानमंत्री जी के मन की बात की पहल से आज देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं जहां एक तरफ देश के युवाओं में संकोच और उदासीनता रहती थी। उन्हें मन की बात के द्वारा जीने का मूल मंत्र प्राप्त हुआ ।तो वही महिला औद्योगिक व्यवसाय सहित कई बड़े क्षेत्र के लोगों ने लोकल फॉर ग्लोबल के मंत्र को अपनाकर देश में प्रधानमंत्री के मंत्र आत्मनिर्भर भारत सहित मेक इन इंडिया को विश्व स्तर पर पहुंचा दिया है ।जो आज के इस ऐतिहासिक एपिसोड के माध्यम से पूरी दुनिया में एक जन जन के लिए सेतु का कार्य कर रहा है।


वही इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए पाटलिपुत्र के जन गण के मन में देश प्रेम को लेकर मन की बात के प्रति उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ चढ़कर देखने को मिला। जिन्होंने संगीत नृत्य और अखंड कीर्तन के द्वारा अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए प्रार्थना की । तो किसी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को देश के प्रति समर्पित काम करने का एक देवदूत बताया ।जिसको लेकर पाटलिपुत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया की आज देश के हर कोने में खास तौर पर महिलाओं का उद्धार हुआ है नौकरी पेशा में उन्हें संभाल और अधिकार मिले हैं जिससे आज पूरे देश का एक उत्थान हुआ है जिसमें गरीब तबके की महिलाएं कारोबारी और गृहिणी को समाज में आगे बढ़ने का एक बल एक रास्ता मिला है जो यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा मन की बात के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया था जिसको लेकर के आज यह सभी ग्रामीण महिलाएं उनके लिए यह हरि कीर्तन से प्रार्थना कर रहे हैं जो निश्चित तौर पर पूरे विश्व में एक अलग ही कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जो माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा पिछले 9 वर्षों में देश की विकास में मन की बात के माध्यम से किया गया है।
मालूम हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए मन की बात आज पूरे देश में हर महीने के आखिरी रविवार को एक उत्साह और उत्सव के रूप में देखा जाता है जिसमें जमीनी स्तर पर किए जा रहे भारतीय जनमानस के प्रयास और प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों का सजीव प्रसारण होता है जो निश्चित तौर पर युवा महिला सहित देश की करोड़ों उद्यमियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है आज का यह शोभा एपिसोड उन सभी प्रेरणा स्रोत अभी व्यक्तियों को समर्पित था जिन्होंने प्रधानमंत्री की पहल पर प्रेरणा पाकर निक ने समाज के लिए अलग-अलग प्रयास कर सभी को मजबूती प्रदान की जो निश्चित तौर पर नए भारत की नई तस्वीर दर्शाता है

Join us on:

Leave a Comment