डीएम रिची पांडेय ने विभिन्न योजनाओं का किया निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत् रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत कसवां पंचायत का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत सरकार भवन, कसवां में संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, जाति आधारित गणना, नल-जल योजना, आँगनबाड़ी केन्द्र की समीक्षा किया गया तथा निदेश दिया गया। साथ हीं क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं एवं कार्यो का निरीक्षण किया गय।
जिला पदाधिकारी द्वारा कसवां पंचायत के वार्ड नंबर 08 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वार्ड नंबर 08 में नाली की समस्या को पाया गया तथा ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां पर नाली का निकासी नहीं रहने के कारण रास्ते पर पानी जमा हो जाता है, जिसके कारण आने-जाने की समस्या होती रहती है। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर, अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर तथा तकनीकी सहायक को निदेश दिया कि नाली के पानी निकासी हेतु शीघ्र कार्रवाई किया जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा कसवां पंचायत के वार्ड नंबर 02 में भी सरकार के सात निश्चय योजना के तहत् हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि वार्ड नंबर 02 में नल जल योजना के लिए स्वीकृत राशि के अनुसार योजना को पूर्ण नहीं किया गया है। नल जल योजना, 2019 का ही है परन्तु अभितक पूर्ण नहीं किया गया है। उक्त वार्ड में 190 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाना है, परन्तु मात्र 20 से 25 घरों को हीं नल-जल का कनेक्शन दिया गया है तथा टंकी भी नहीं लगाया गया है। कार्य पूर्ण नहीं करने के बावजूद राशि की निकासी कर लिया जाने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा वार्ड नंबर 02 के वार्ड सदस्य पर कार्रवाई करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर को दिया गया। साथ हीं अन्य कार्यो का भी निरीक्षण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment