पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 2023 के लिए परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन हेतु संबंधित केन्द्राधीक्षक एवं प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, जहानाबाद के साथ आयोजित कर आवश्यक निदेश दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 2023 के लिए जहानाबाद जिले में कुल 04 परीक्षा केन्द्र बनया गया है, जिसमें 2127 छात्र/छात्रा सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षी पदाधिकारी के जाने पर मुख्य द्वार को तुरंत खुलवा देंगे ताकि केन्द्र का निरीक्षण किया जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया कि सीट प्लान की प्रति भवन के मुख्य द्वार पर एक ब्लैक बोर्ड पर तथा एक प्रति सूचना पट्ट पर भी लगायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं अन्य कर्मियों अपने साथ परीक्षा कार्य से संबंधित वैध कागजात के अतिरिक्त कोई भी अन्य कागजात परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जाऐंगे। मोबाईल फोन, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण/गैजेट सामान का परीक्षा के दौरान प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। साथ हीं सभी केन्द्राधीक्षक परीक्ष केन्द्र परिसर की सफाई परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व कराना सुनिश्चित करेंगे, जिससे की किसी तरह का चिटपूर्जा इत्यादि परिसर में न रहें। इसके अतिरिक्त परीक्षा कक्षों में श्यामपट्ट पर परीक्षा विषयों के बारे में कुछ भी नहीं लिखा रहे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष सील कर दिया जाएगा। सील करने समय यह भी ध्यान रखा जाए कि ओ.एम.आर. का किनारा मुड़े नहीं। प्रचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरे जाने संबंधित विस्तृत जानकारी सभी केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 2023 के गाईड लाईन अनुसार 24 छात्र/छात्राओं पर एक वीक्षक लगाना अनिवार्य है। साथ हीं मौसम को देखते हुए छात्र/छात्राओं एवं वीक्षकों हेतु पानी का व्यवस्था कराने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी केन्द्राधीक्षक अपने-अपने केन्द्रों पर कमरें में पंखा एवं लाईट की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व हीं परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण करते हुए सभी वीक्षकों का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्र पर यदि कोई दिव्यांग छात्र/छात्रा परीक्षा दे रहे तो उन्हें अतिरिक्त 40 मिनट का समय देना अनिवार्य होगा। परीक्षा पूर्वाह्न 11ः30 बजे के बाद कोई भी छात्र/छात्रा परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। सभी केन्द्राधीक्षक अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर स्वयं या अपने प्रतिनिधि को ओ.एम.आर. सीट एवं अन्य परीक्षा सामग्री प्राप्त करने हेतु पूर्वाहन 09ः00 बजे यूनियन बैंक आॅफ इंडिया, जहानाबद में उपस्थिति रहेंगे।




