रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा में टाल क्षेत्र से बिजली टावर से लटका अज्ञात शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई!
हथिदह थाना क्षेत्र के औटा हाल्ट के सामने टाल में बिजली टॉवर से लटका
अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ!
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच में जुट गई, शव रस्सी के सहारे कम ऊंचाई पर लटका पाया गया है!
ईधर हथिदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की शव की पहचान की कोशिश की जा रही है, वहीं घटनास्थल पर मौजूद सब इंस्पेक्टर मदन सिंह ने बताया की सूचना पर हमलोग आये हैँ और जाँच शुरू की गई है, पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी!
Byte :- एस आई मदन सिंह




