प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि!
मर्त्य मानव के विजय का तूर्य हुँ मैं
उर्वशी अपने समय का सूर्य हुँ मैं!
उर्वशी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर लिखित ये पंक्तियाँ खुद उनके लिये ही आज भी प्रासंगिक है और आगे भी रहेगा! वे हिन्दी साहित्य के सूर्य ही तो थे! जिन्होंने अपनी लेखनी से हिन्दी साहित्य को और अधिक सम्पूष्ट और समृद्ध किया!
आज राम धारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि है!
उनके पुण्यतिथि पर बेगूसराय के सिमरिया स्थित उनके गाँव में जिला प्रशासन से लेकर तमाम विद्वान और गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया!
डीएम रोशन कुशवाहा एसपी योगेंद्र कुमार सहित तमाम लोगों ने दिनकर भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने अपने शब्दों में उनके व्यक्तित्व का वर्णन किया!
बाइट-रौशन कुशवाहा- डीएम
बाइट- योगेन्द्र कुमार- एसपी




