नालंदा में चरम पर अपराध, युवक को घरपर चढ़कर मारी गोली!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट :-

नालंदा जिले में अपराध चरम पर है तभी तो लगातार नालंदा जिले में गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है। ताजा मामला अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के रजमा गांव की है। जहां पूर्व से चली आ रही जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही 5 बदमाशों ने घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में जख्मी के रिस्तेदार नीरज यादव ने बताया कि सुबोध यादव अपने घर के बाहर थे,तभी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से सुबोध यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में पुलिस की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व भी गांव के ही 5 बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट किया था। जिसके बाद अस्थावां थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।वावजूद बदमाशो के हौसले बुलंद थे।

बाइट।नीरज यादव जख्मी के रिस्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment