रवि शंकर शर्मा :-
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री हरि विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में ओझा टोली घाट, पुरानी साहिबगंज में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्री परशुराम अखाड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पूर्व सभी लोगो ने पूरे क्षेत्र में को पीताम्बरी झंडे से सजाकर, ललाट पर त्रिपुंड तिलक व मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम व उनके गुरु महादेव का भव्य पूजन किया। वही मौके पर अयोध्या से आए सुभाष पाण्डेय ने लोगों को अमृतवाणी का रसपान कराया और शिवानी कुमारी ने शिवतांडव स्तोत्रम् का गान किया। अखाड़ा द्वारा भगवान परशुराम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपस्थित सभी लोगों ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया और सभी के द्वारा जय परशुराम हर हर महादेव के नारों से पूरे क्षेत्र गूंज उठा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उपस्थित कार्यक्रम में राजीव ओझा, वार्ड पार्षद कौशल किशोर ओझा, अमित भारती, अंकित पाण्डेय, आलोक ओझा, रानी झा, रंजन पाण्डेय, प्रमित तिवारी, बाजा ओझा, हर्ष ओझा, प्रमोद झा, अमन ओझा, सोनू यादव, हिमांशु मिश्रा, अमित ओझा, रोहित डीजे, रिशु पाण्डेय, शशांक ओझा, अंकित ओझा, शिवम ठाकुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




