मुजफ्फरपुर में मंदिर में घुसकर मूर्ति के सामने की शर्मनाक हरकत, किया अपवित्र, भारी आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने गिरफ्तार
शहर में भारी आक्रोश, पुलिस कर रही गश्त

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार का प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर में शनिवार शाम को कल्याणी चौक स्थित धार्मिक स्थल (हनुमान मंदिर) को एक युवक ने अपवित्र कर दिया। जब पुजारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हाथापाई करने लगा, लेकिन जैसे ही भीड़ एकत्र हुई तो वह फरार हो गया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी युवक का पीछा किया और उसके घर तक पहुंच गई और जमकर पिटाई की। घटना कि सूचना मिलते नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मंदिर के पुजारी पंडित विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक मुस्लिम युवक मंदिर में जूता पहनकर आया था। इसपर हमने उसे बाहर जाने को कहा तो वह हाथापाई करने लगा और पायजामा खोलकर देवी को मूर्ति की ओर खड़ा हो गया और पेशाब कर दी। इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आरोपी युवक की पहचान कल्याणी बाड़ा दीवान रोड निवासी मोहमद मोइद्दीन के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मंदिर के इलाके में कैंप कर रही है। नगर थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया की धार्मिक स्थल को अपवित्र करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment