बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा-सच बोलने की कीमत चुकाई!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नई दिल्ली : लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने 12, तुगलक लेन बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी है। वो बीते 19 साल से इस घर में रह रहे थे। बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने 'सच बोलने की कीमत चुकाई' हैं' उन्होंने बंगला खाली करने के बाद कहा कि हिन्दुस्तान की जनता ने उन्हें यह घर दिया था, जहां वो 19 साल से रह रहे थे।

सरकार के खिलाफ बोलने के कारण ऐसा हो रहा : प्रियंका
वहीं उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाई ने जो बोला वो सच है। उन्होंने सरकार के खिलाफ बोला, इसलिए ये सब हो रहा है। वो बहुत हिम्मत वाले हैं। मैं भी उनके साथ हूं।
अपना घर बदलने के बाद राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10, जनपथ स्थित आवास पर रहेंगे। उन्होंने बंगला खाली करने से पहले ही 14 अप्रैल को अपने दफ्तर और कुछ निजी सामानों को मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास में शिफ्ट कर दिया था।

Join us on:

Leave a Comment