मोतिहारी के घोड़ासाहन में घर वालों को बंधक बनाकर भीषण डकैती!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

_पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया और लूटपाट की।डकैतों ने द मोतिहारी सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह के घर से नगद समेत लगभग 20 लाख की सम्पत्ति लूट ली है।घटना बीती रात की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।तो बम विस्फोट कर सभी डकैत फरार हो गए।डकैतों ने कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह के पुत्र व जाप नेता अभिजीत सिंह के साथ मारपीट की और उन्हें चाकू मारकर जख्मी कर दिया।पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
जख्मी अभिजीत सिंह ने बताया कि बीती रात 20 से 25 की संख्या में आए डकैतों ने गैस कटर से मुख्य दरवाजा को काटा।फिर दूसरे दरवाजे को भी गैस कटर से काटकर डकैत अंदर घुसे।लगभग 10 से बारह की संख्या में डकैत घर में घुसे और बाकी बाहर थे।हथियारबंद डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को बाथरुम में बंद कर दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगे।उसके बाद चाकू मारकर जख्मी कर दिया।वहीं डकैतों ने घर में रखे सात लाख नगद और ज्वेरात लूट लिया।नगद समेत लगभग 20 लाख की लूट डकैतों ने किया है।लूटे गए अन्य सामानों के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।लूटपाट के दौरान डकैतों ने फायरिंग भी की।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के पहुंचने पर डकैतों ने बम विस्फोट कर फरार हो गए।
अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चाहती।तो डकैतों को पकड़ सकती थी।क्योंकि पुलिस के सामने हीं डकैत भागे हैं।ग्रामीण भी डकैती के दौरान डकैतों द्वारा फायरिंग और बम विस्फोट किए जाने की बात बता रहे हैं।
घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि श्रीपुर गाऔव में डकैती की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचा।तो डकैत बम विस्फोट करते हुए भाग खड़े हुए।डकैतों का पीछा किया गया।लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर डकैत फरार है गए।घटना की जांच की जा रही है।जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
बाइट :—जख्मी अभिजीत सिंह,जाप नेता।

Join us on:

Leave a Comment