वैशाली – तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार कांस्टेबल को रौंदा, मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। हाजीपुर महुआ मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक कास्टेबल की मौत हो गई है। मृतक कांस्टेबल अब्दुश अशमद हाजीपुर सदर थाना में पोस्टेड था जो ईद त्यौहार में शामिल होने बाइक सवार होकर वह अपने घर को निकला था। मृतक अधिक धूप होने के कारण सुबह-सुबह बाइक सवार होकर घर जा रहा था। तभी शुक्रवार को महुआ थाना क्षेत्र के सिंहपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था।

हालाकी की घटना को जानकारी मिलते ही महुआ थाने की पुलिस ने घायल को महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया यहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया था कभी रास्ते में ही कांस्टेबल मौत हो गई।

मृतक कॉन्स्टेबल 40 वर्षीय अब्दुश अश्मद बताया गया है जो बाईक सवार होकर घर समस्तीपुर जिले के शंभुपट्टी गांव जा रहा था तभी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने के पुलिस और कई पुलिस अधिकारी मौके से सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

इस संबंध में मेजर सार्जेंट कृष्णनंदन झा ने बताया कि मृतक हाजीपुर सदर थाना में तैनात थे। कॉन्स्टेबल ईद में छुट्टी लेकर वे अपने घर जा रहा था। तभी उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। मौत की सुचना उसके परिवार को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। जो भी कार्रवाई होगा विधिस्मत की जाएंगी।

Join us on:

Leave a Comment