प्रशासन पर हमले के बाद किसानों की जमीन पर बालू माफियाओं की नजर, 44 डिग्री तापमान में डटे किसान, प्रशासन से नहीं कोई मदद!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार के कोईलवर सोन नदी हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है,दो दिन पहले कोईलवर से कुछ दूर पटना के परेव में एक महिला पदाधिकारी (खनन इंस्पेक्टर ) समेत सरकारी कर्मचारियों को बालू खनन माफियाओं के द्वारा जमकर पिटाई की गई थीं, जिससे बिहार की बदनामी हुई थी, आज फिर कोईलवर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गाँव मे बालू माफिया किसानों के रैयती जमीन से बालू काट रहे हैं, जिसका वीडियोस वायरल हुआ है,

44 डिग्री धूप में किसान अपनी जमीन बचाने के डटे हुए हैं, सोन किनारे

मुखुदपुर गाँव को सूचना मिली कि बालू खनन माफिया रैयती जमीन को खोदाई के लिए ट्रैक्टर लेकर आये हुए हैं, इस सूचना पर गाँव के किसान एकजुट होकर पहुँचे, जहाँ बालू खनन माफियाओं के साथ विवाद हुआ, किसानों ने तपिश भरी गर्मी और गर्म हवा होने के बाउजूद अपने अपने जमीन के पास सिर पर गमछा लेकर बैठे हैं, और पदाधिकारी का इंतजार कर रहे हैं,इसको लेकर किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए कडी धुप में बैठे हुए हैं,वीडियो वायरल हो रहा है, सुबह से बैठे किसानों के पास खनन विभाग के कोई पदाधिकारी नही पहुंचा हैं,और ना हीं स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंची है….

कोईलवर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में बालू माफिया किसानों के रैयती जमीन से बालू काट रहे हैं। इसको लेकर किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए कडी धुप में बैठे हुए। हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। सुबह से बैठे किसानों के पास खनन विभाग के कोई पदाधिकारी नही पहुंचा हैं। और ना हीं स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंची है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें