लू की चपेट में भोजपुर, 44 डिग्री पहुँचा तापमान, गर्म हवा से लोग परेशान!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


आरा में इस बार अप्रैल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर उठता हुआ 44 डिग्री तक पहुंच गया है,वैसे में लू और प्रचंड गर्मी की चपेट में पूरा भोजपुर जिला आ गया है, भोजपुर जिले में आज सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद सड़के सुनसान नजर आने लगी है, वहीं स्कूली बच्चे किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए घर से स्कूल और स्कूल से घर जाते दिखाई दे रहे हैं,जबकि सड़कों पर यदा-कदा वाहन चलती हुई दिखाई दे रही है,

गर्म हवा से हर लोग परेशान

इस प्रचंड गर्मी में आमजन बेहाल हो गए है,जबकि सड़क के किनारे नारियल पानी, गन्ने का जूस ,बेल की शरबत ,सत्तू का जूस, सहित शिकंजी बेचने वाले ठेलों पर भीड़ लगी रह रही है,लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए आम का पन्ना जिसे आमझोर भी कहते हैं, वो पीते हुए नजर आ रहे हैं,मजदूरों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में काम करने के दौरान उनका हाल बेहाल होता हुआ नजर आ रहा है,भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने के बाद भोजपुर जिले में हीट वेब की भी चेतावनी दी जा चुकी है,भोजपुर जिले को यलो जोन में डाला गया है,गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूल का समय परिवर्तित कर दिया गया है ,ताकि बच्चों को हिट वेब से बचाया जा सके ।सुबह 6:30 से एक 11:30 के बीच सभी कक्षाएं आयोजित की जा रही है,माना जा रहा है कि 43 वर्षों के बाद इस बार सर्वाधिक गर्मी का पारा रिकॉर्ड किया जा रहा है सन 1980 के बाद भोजपुर जिले में इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही सता रही है पूरे जिले में लू और प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। 

Join us on:

Leave a Comment