कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
12 और 13 मई को मुंडेश्वरी महोत्सव 2023 को आयोजित करने का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु पर्यटन विभाग को भेजा जाए
बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता कैमूर की अध्यक्षता में मुंडेश्वरी महोत्सव 2023 के आयोजन से संबंधित बैठक की गई। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुंडेश्वरी महोत्सव 2023 का आयोजन दिनांक 12 मई एवं 13 मई 2023 को आयोजित करने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग, बिहार ,पटना को अनुमोदन हेतु भेजा जाए। बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर द्वारा निर्देशित किया गया कि मुंडेश्वरी धाम एवं आसपास मुख्य मार्गों की साफ-सफाई, डिवाइडरों का रंग रोगन, परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराना, प्रचार प्रसार, विधि व्यवस्था संधारण इत्यादि हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ,निदेशक डीआरडीए, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, मुंडेश्वरी न्यास परिषद के सचिव श्री अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




