कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ससमय करवा लिया जाए सभी नालों की साफ-सफाई
बुधवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ औऱ मोहनिया से उनके क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले नालों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी नालों की साफ-सफाई ससमय करवा लिया जाए , जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न ना हो। सूची के अनुसार नालों के वर्तमान स्थिति की जांच जिला स्तरीय पदाधिकारियों से कराई जाएगी। जिससे वस्तुस्थिति की सही जानकारी हो सके। नगर कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया को शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।




