कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मंगलवार को को कमिश्नर, पटना प्रमंडल, पटना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़/सुखाड़, जाति-आधारित जनगणना एवं कोविड-19 हेतु तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम हेल्थ, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। कमिश्नर महोदय द्वारा बाढ़/सुखाड़ से संबंधित समीक्षा के क्रम में आवश्यक सामग्रियों हेतु टेंडर , सामुदायिक किचन चिन्हित करने, पशुचारा की व्यवस्था, मेडिकल टीम का गठन इत्यादि से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कमिश्नर महोदय द्वारा जाति आधारित जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी ली गई और उसके सुचारू रूप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बढ़ते कोविड-19 को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ाने एवं सभी तैयारियां दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।




