कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
18 अप्रैल मंगलवार को कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ के साथ बैठक की गई। बैठक में उक्त कर्मियों को डीएम द्वारा कई बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। बैठक में डीएम ने घटते जलस्तर व पेयजल की समस्या को देखते हुए तत्काल चापाकलों की मरम्मती सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया गया। साथ ही नल जल योजना अंतर्गत अकार्यरत योजनाओं को तत्काल चालू कराने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद, भभुआ को गर्मी को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह चिन्हित स्थलों पर पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उक्त निर्देश के आलोक में शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह प्याऊ की मरम्मती करा पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराया गया है। इसके अलावे डीएम ने बैठक में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया।




