राजगीर के जंगलों मे भड़की आग, डीजी शोभा अहोतकर ने सम्हाला कमान!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालन्दा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के वैभार गिरी पर्वत पर पिछले 2 दिनों से आग लगी हुई है। आग को बुझाने में 200 ऑफ फायर फाइटर के अलावा 300 वन विभाग के कर्मी तथा स्थानीय मजदूरों और अधिकारियों को लगाया गया है। लू के थपेड़ों के कारण आग बुझती है और फिर से लग जाती है। जिससे अधिकारियों को आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है ।लगी आग का जायजा लेने फायर ब्रिगेड के डीजी शोभा अहोतकर राजगीर पहुंची।जहां उन्होंने नालन्दा डीएम शशांक शुभंकर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके अलावा जिले के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए नालंदा के अलावा दूसरे पड़ोसी जिले नवादा, शेखपुरा ,पटना, वैशाली, गया से फायर बिग्रेड गाड़ियां और जंगल में आग बुझाने के एक्सपर्ट बुलाए गए है । भीषण आग पर काबू पाने के लिए पांच सौ से अधिक मजदूरों को लगाया गया।36 घंटे के बाद आखिर आग पर काबू तो पाया गया।लेकिन अभी भी रुक रुक जंगल से धुआं उठता दिख रहा है। बता दें कि रविवार को अचानक पर्वत के जंगल में आग लग गई थी देखते ही देखते आग चार-पांच किलोमीटर के दायरे में फैल गई तब से राजगीर के वैभारगिरी स्थित वन में लगी आग को बुझाने का प्रयास लगातार जारी है इस अगलगी में वन क्षेत्र के पेड़- पौधे के अलावा दुर्लभ जड़ी बूटी की क्षति हुई है।

बाइट:-शोभा आहेटकर (डीजी, फायर ब्रिगेड)
बाइट:-शशांक शुभंकर (डीएम, नालंदा)

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment