दोस्तों ने पहले घर से बुलाया फिर चाकूओं से गोदकर कर दी हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

चंडी थाना क्षेत्र इलाके के विष्णुपुर फोर लाइन के समीप एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान चंडी थाना के माधवपुर बाजार निवासी प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक प्रकाश कुमार के परिजनों ने बताया कि 20 दिन पूर्व माधोपुर बाजार में ही दुकान से सामान उधारी लेने को लेकर उसके दोस्तों से प्रकाश कुमार का कहासुनी हुई थी। जिसके बाद इलाके में फायरिंग की थी। उसी विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम प्रकाश कुमार के दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसकी चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर उसके शव को विष्णुपुर फोरलाइन के किनारे फेंक दिया। हालांकि प्रकाश कुमार के परिजनों ने यह भी बताया कि युवक से देर रात 8:00 बजे तक फोन पर बात भी हुई है उसके बाद युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह पुलिस के माध्यम से प्रकाश कुमार के हत्या होने की सूचना परिजनों को मिली है। युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। युवक की गला रेतकर उसके शरीर को चाकुओं से गोद दिया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विहार से सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बाइट।मृतक का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment