कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
राष्ट्रीय वैश्य महासभा के मुख्य संरक्षक चंद्रप्रकाश आर्य के भभुआ स्थित आवास पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में सर्वसम्मती से भभुआ प्रखंड के अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार गुप्ता और भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर हरिशंकर प्रसाद गुप्ता व रामपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार गुप्ता को चुना गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने चयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद संरक्षक सोहन गुप्ता ने कहा आज जो जिम्मेदारी आपलोगों को समाज द्वारा दी जा रही है। उसका निर्वहन आपलोग बेहतर तरीके से करते हुए समाज में मिसाल पेश करें। मौके पर दीपक, अरविंद आर्य, पूर्व मुखिया भरत गुप्ता, रवि, अमित कुमार, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, विनायक जायसवाल, जितेंद्र कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहें।




