मोतिहारी के सुगौली में फल फुल रहा देशी दारू का धंधा, पुलिस भी सवालों के घेरे में!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

विहार सरकार लाख दावा कर रही है की बिहार में शराब बंदी है लेकिन जीता जागता उदाहरण मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क पर कोई लगाम नहीं की जा सकी है ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन एवं थाने में बैठे बिचौलियों के मदद से धड़ल्ले से चुराई शराब बनाया व बेचे जा रहे है। इस कारण आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है असल में इस नेटवर्क में कहीं न कहीं खाकी की भी मिली भगत है। लगभग आधा दर्जन गांवों में शराब की भट्ठियां धधकती है वही क्षेत्र के मुसवा गांव में अवैध शराब बिक्री का हब बन चुका है। जिसका वीडियो सोशल नेटवर्क खूब वायरल हो रहा है। अवैध शराब भारी मात्रा में बेची जाती है। खानापूर्ति के नाम पर पुलिस 5-5 लीटर शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ कर धारा 60 कीशशं कार्रवाई कर अपना पीठ थपथपवाने का काम करती है तो वहीं कच्ची शराब को लेकर गुटों में बर्चस्व की जंग भी होती रहती है पुलिस के आला अधिकारी जब भी जिले की पुलिसिंग को लेकर समीक्षा करते है तो उस दौरान कच्ची शराब की बिक्री को बंद करने के लिए ताकीद कटाया जाता है। इस पर पुलिस दो-तीन दिन अभियान चलाकर अधिकारियों को यह बताने की कोशिश करती है कि वह कच्ची शराब पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। उसके बाद सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट आता है मुसवा गांव समेत दर्जनों ग्रामों में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही है शराबी उनके घरों में जमावड़ा लगाए देखे जाते है। जिसका आए दिन वीडियो वायरल होता रहता है। पुलिस जान बूझ कर मामले से अंजान बनी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment