आकाश कुमार की रिपोर्ट
पूर्णिया : खराब पड़े चापाकलों की होगी मरम्मति, हरी झंडी दिखाकर 14 वाहन मरम्मती दल को किया गया रवाना
गर्मी में पेयजल संकट की समस्या से निबटने को लेकर जिले में खराब पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मती के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से चलंत चापाकल मरम्मति दल को
समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। मौके पर मौजूद आपदा के प्रभारी पदाधिकारी सह बायसी डीसीएलआर तेज लाल सिंह व नजारत उप समाहर्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 14 वाहन मरम्मती दल को रवाना किया।
इस मरम्मती दल द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडो के पंचायतों मरम्मति का कार्य किया जायेगा। चापाकलों के मरम्मति कार्य के लिए जिला में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यहां शिकायत भी दर्ज कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभागीय कंट्रोल रूम ने टोल फ्री न०- 1800 1231121 भी जारी कियाहै।
इस बाबत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश विश्वास ने बताया कि चापाकलों की मरम्मत के लिए बंद अकार्यरत चापकलों की विवरणी कनीय अभियंता जनप्रितिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखियागण आदि से संपर्क कर प्राप्त किया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बसावटों, विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अकार्यरत चापाकल मरम्मती को प्राथमिकता दी जाएगी।
बाइट – मुकेश विश्वास, कार्यपालक अभियंता




