राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने की किसान शशि भूषण से मुलाकात, खेती देख हुए प्रसन्न

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट :-

पूर्णिया: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर ने की प्रगतिशील किसान शशि भूषण से मुलाकात, खेती देख जाहिर की प्रसन्नता

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचे. इस दौरान वे पूर्णिया के रानीपतरा चांदी गांव स्थित जिले के प्रगतिशील किसान शशि भूषण सिंह के खेत पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसान शशि भूषण द्वारा जैविक तरीके
से किए जा रहे खेती का निरीक्षण किया। उनके खेत में लगे रंग बिरंगी गोभी, बिल्स, बैगन, नेनुआ, की खेती को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।

इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर ने चांदी पंचायत के स्थानीय किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्या जानी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक खादों की निर्भरता खत्म करनी चाहिए और जैविक तरीके से खेती को बढ़ावा देना चाहिए। पूर्णिया के प्रगतिशील किसान बिहार के किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। सभी किसानों को इनसे जैविक खेती के गूढ़ सीखने चाहिए और इसी कृषि पद्धति से खेती करनी चाहिए, ताकि कम लागत में उचित मुनाफा मिल सके।
आगे उन्होंने कहा कि किसान शशि भूषण सिंह ने बेहतर कार्य किया है और इनसे सीख लेने की जरूरत है।

इस बाबत किसान शशि भूषण सिंह ने बताया कि उनके लिए गौरव का क्षण है कि राज्यपाल का आगमन उनके घर हुआ। उन्होंने कहा कि खेती किसानी का फल है कि आज महामहिम उनके घर पहुंचे हैं । उन्होंने इसकी कल्पना सपने में भी नहीं की थी। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कृषि विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कृषि विभाग के डी. ओ ने कहा कि किसानों को मिलने वाली योजना का लाभ पूर्णरूपेण पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसान को खेती करने में किसी तरह का परेशानी ना हो।

गौरतलब हो कि राज्यपाल 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में उतरे. जहां प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ,डीएम सुुहर्ष भगत, आईजी सुरेश चौधरी और एसपी आमिर जावेद ने उनका स्वागत किया. दो दिवसीय दौरे के तहत पूर्णिया पहुंचे राज्यपाल आज सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की. तो वहीं दौरे के दूसरे दिन पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में शामिल हुए.

तय समय से राज्यपाल विश्वनाथन अर्लेकर पूर्णिया के सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान सर्किट हाउस में राज्यपाल कसबा और बनमनखी के 10 लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया. इसके बाद वे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की . 1:30 बजे राज्यपाल मुफस्सिल थाना के चांदी गांव पहुंचे. जहां वे एक किसान शशि भूषण सिंह के जैविक खेती को देखने पहुंचे थे.

वहीं दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उनका पहला कार्यक्रम सुबह में मां पूरन देवी मंदिर और पूर्णिया सिटी स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना का होगा. इसके बाद कल 11:00 बजे से पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में शामिल होंगे. सर्किट हाउस में राज्यपाल से मिलने के लिए नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी पहुंची है.

बाइक -राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेजर राज्यपाल बिहार
बाइट – शशिभूषण सिंह,किसान

Join us on:

Leave a Comment