15 सौ दो तभी मिलेगा मेडिकल सर्टिफिकेट, स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल!

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट :-

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के OPD स्टाफ को
फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर 1500 रुपए की डिमांड करते देखा जा सकता है। वहीं घूसखोरी से जुड़ी इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं

वायरल वीडियो पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के ओपीडी वार्ड की बताई जा रही है। जहां काउंटर पर बैठा स्टाफ एक छात्र से फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए 1500 रुपए की डिमांड कर रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज में हडकंप मच गया।

वायरल वीडियो में बैठा OPD स्टाफ छात्र से कह रहा है कि फिटनेस सर्टिफिकेट पर मेडिकल ऑफिसर का हस्ताक्षर होगा। इसके लिए 1500 रुपए देने होंगे, तभी सर्टिफिकेट बन पाएगा। वहीं वायरल वीडियो मामले पर संज्ञान लेते हुए अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधीक्षक ने बताया कि वायरल विडियो की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। अधीक्षक डा बरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि कोई कर्मचारी फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए पैसे की मांग करता है तो यह गलत है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट -अधीक्षक , डा बरुण कुमार ठाकुर

Join us on:

Leave a Comment