दो दिवसीय दौड़े के पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर पहुंचे पूर्णियाँ!

SHARE:

आकाश कुमार :-

पूर्णिया: दो दिवसीय दौड़े के तहत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर पहुंचे पूर्णिया, दौरे के पहले दिन प्रशासनिक बैठक दूसरे दिन पीयू के सीनेट बैठक में होंगे शामिल

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचे हैं. राज्यपाल 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में उतरे. जहां प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ,डीएम सुुहर्ष भगत, आईजी सुरेश चौधरी और एसपी आमिर जावेद ने उनका स्वागत किया. दो दिवसीय दौरे के तहत पूर्णिया पहुंचे राज्यपाल आज सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. तो वहीं दौरे के दूसरे दिन पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में शामिल होंगे.

तय समय से राज्यपाल विश्वनाथन अर्लेकर पूर्णिया के सर्किट हाउस पहुंच चुके हैं. इस दौरान सर्किट हाउस में राज्यपाल कसबा और बनमनखी के 10 लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण करेंगे. इसके बाद वे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे . 1:30 बजे राज्यपाल मुफस्सिल थाना के चांदी गांव जाएंगे. जहां वे एक किसान शशि भूषण सिंह के जैविक खेती को देखेंगे.

वहीं दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उनका पहला कार्यक्रम सुबह में मां पूरन देवी मंदिर और पूर्णिया सिटी स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना का होगा. इसके बाद कल 11:00 बजे से पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में शामिल होंगे. सर्किट हाउस में राज्यपाल से मिलने के लिए नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी पहुंची है.

Join us on:

Leave a Comment