रिपोर्ट- अमित कुमार!
लालू परिवार और उनके करीबियों पर केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार शिकंजा कस रही है छापेमारियां हो रही है पूछताछ हो रही है और इसको लेकर सदन के अंदर आवाज उठी थी कि कानून ऐसा बनाया जाए ताकि केंद्रीय जांच एजेंसी को किसी भी राज्य में कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी और अब इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें साफ लिखा गया है
यह मोदी है भैया ना खाऊंगा ना खाने दूंगा वहीं नीतीश तेजस्वी की सरकार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्या फर्क है वह इस पोस्ट के जरिए बताने की कोशिश की गई है महागठबंधन की सरकार के बारे में यह कहा गया है कि उनको बस कुर्सी से मतलब है चाहे जैसे मिले और कुर्सी बरकरार होनी चाहिए चाहे उसके लिए नीति सिद्धांत से ही कंप्रोमाइज क्यों न करना पड़े
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के बारे में बताया गया है कि आप मोदी की सरकार है जो मेवा के लिए नहीं सेवा के लिए काम करती है




