सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

-इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बड़ाय गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गयी।जिससे हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान जैतीया गांव निवासी कपिल यादव के पुत्र मुकेश यादव व शिवनंदन पासवान के पुत्र रामाधार पासवान के रूप में की गयी है। हादसे के बाद इस्लामपुर अस्पताल मृतकों के परिजनों के चित्कार से गूंज रहा है।परिजनों ने बताया की दोनों प्लम्बर का काम करते थे और ग्राहकों के बुलावे पर उनके घरों में जाते थे। गुरुवार को वह काम करने के लिए दानापुर गये थे। वहां से काम खत्म कर देर शाम अपने घर लौट रहे थे। बड़ाय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।

बाइट।बृजनंदन यादव चौकीदार
बाइट।मृतक के रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment