रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
लखीसराय जिले के रामगढ़चौक प्रखंड स्थित रामगढ़ गांव में शौचालय के लिए टंकी खूदाई के दौरान प्राचीन एवं बेशकीमती मूर्ति मिली है।मूर्ति निकलने की खबर के बाद लोगो की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी।बताया जाता है कि रामगढ़ गांव निवासी भगवान राम अपने मकान के बगल में शौचालय का निर्माण हेतु टंकी खुदाई करा रहे थे।इसी दौरान ढाई फीट का एक प्राचीन एवं बेशकीमती मूर्ति मिली।इधर ग्रामीणो की सूचना के बाद डीएम अमरेंद्र कुमार,एसपी पंकज कुमार समेत कई अधिकारी रामगढ़ गांव पहुंचकर मूर्ति को देखा और तत्काल मूर्ति को समाहरणालय स्थित संग्रहालय में रखने के लिए ले जाया गया।साथ ही फिलहाल वहां पर काम करने से रोक दिया गया है।डीएम अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरातत्व विभाग की टीम यहां आकर जांच करेगी।
बाइट – अमरेंद्र कुमार, डीएम,लखीसराय।
बाइट – राजेश कुमार, स्थानीय।
बाइट -राम कुमार, स्थानीय।




