एमएलसी चुनाव में वोटिंग कैंडिडेट के आधार पर करें – राजकमल!

SHARE:

रिपोर्ट – आकाश कुमार

पूर्णिया: कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी राजकमल ने बुलाई प्रेसवार्ता, वोटरों से अपील कर कहा – वोटिंग कैंडिडेट बेसिस करें, पार्टी बेसिस नहीं

कोशी शिक्षक निर्वाचन चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के अपने मुद्दे और अपने – अपने दावे हैं। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी राजकमल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
कोशी शिक्षक निर्वाचन चुनाव से जुड़े अपने मुद्दे और एजेंडे बताए।

प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर चयनित उनके मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दे हैं। उन्होंने इसके लिए एक स्लोगन भी दिया ‘राष्ट्रीयकरण का पैगाम- निजीकरण पर लगाम’.

अपने मुद्दे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाना है। समान काम-समान वेतन ,पुरानी पेंशन योजना (OPS) का पुनर्स्थापना, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण व वैज्ञानिकीकरण, अनुदानित शिक्षा नीति को समाप्त कर अनुदानित स्कूल, कॉलेज एवं मदरसों के शिक्षकों को भी अन्य राज्यकर्मीयों की भांति सुविधा दिलाना, स्थानांतरण के समय व्यक्ति के निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखना, वेतन एवं मकान किराया भत्ता विसंगति इत्यादि को समाप्त करना है।

कोशी निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि
वोटर पार्टी बेसिस वोटिंग के बजाए बेहतर ,शिक्षित और जुझारू प्रतिनिधि का चयन करें, ताकि कोशी निर्वाचन क्षेत्र के सभी 14 जिलों में फैले शैक्षणिक अराजकता को दूर को कोशी निर्वाचन क्षेत्र का विकास किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment