रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद के एमजी रोड स्थित आस्था नर्सिंग होम पर आज पटना से आई आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की।हालांकि आईटी की इस टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है ऐसे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टीम को क्या कुछ हासिल हो सका है।वहीं टीम में शामिल अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते फिर रहे हैं।गौरतलब है कि आस्था नर्सिंग होम शहर के प्रख्यात चिकित्सक पीयूष रंजन तथा उनकी गायनोकोलॉजिस्ट पत्नी डॉ निशा सिंह की है जो लंबे समय से आयकर विभाग की रडार पर थे।
बाइट – सूरज कुमार,नर्सिंग होम कर्मी।




