पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा आज समाहरणालय परिसर से सरकारी चापाकलों की मरम्मति के लिए सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद एवं नगर पंचायत के लिए कुल 14 मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम के दृष्टिगत तथा गर्मी के मौसम में विशेष कर भूजल स्तर के गिरने के दृष्टिगत वसावटों में पेयजल समस्या न हो इस के लिए चलंत मरम्मति रथों को रवाना किया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के नेतृत्व में आमजनों की सुविधा के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर के दूरभाष नंबर भी जारी किये गए हैं, ताकि जन प्रतिनिधि एवं आमजन उनसे संपर्क कर सकते हैं।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06114-225925/ 9430099051 है जो 10:00 बजे पूर्वाहन से 05:00 बजे अपराह्न तक कार्यरत रहेगा। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष प्रमंडलीय कार्यालय में स्थापित किया गया है।
पेयजल की समस्या से संबंधित शिकायतों तथा उसके निराकरण हेतु जहानाबाद सदर प्रखंड तथा नगर परिषद के लिए नन्दन पासवान, कनीय अभियंता मोबाईल नंबर 8544429059 पर, काको प्रखंड में एवं कैलाशपति राम कनीय अभियंता मोबाईल नंबर 9142492804 पर तथा रेखा कुमारी सहायक अभियंता को जहानाबाद सदर प्रखंड, नगर परिषद एवं काको के लिए मोबाईल नंबर 8544428655 दोनों प्रखंड एवं नगर परिषद, जहानाबाद के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। जबकि मोदनगंज, घोषी और घोषी प्रखंड के लिए कृतिकान्त मंडल, कनीय अभियंता मोबाईल नंबर 8544428656 पर एवं आकाॅक्षा कुमारी, सहायक अभियंता से मोदनगंज, घोषी एवं हुलासगंज प्रखंड के लिए उनके मोबाइल नंबर 9122638804 पर चापाकल की समस्या के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। वहीं मखदुमपुर प्रखंड एवं नगर पंचायत और रतनी फरीदपुर प्रखंड के लिए अंजना, कनीय अभियंता मोबाईल नंबर 7979024032 पर और अंजना, कनीय अभियंता से रतनी फरीदपुर प्रखंड के लिए मोबाइल नंबर 7979024032 तथा सुश्री हरजीत कौर बच्चू, सहायक अभियंता के मोबाईल नंबर 8602318079 पर मखदुमपुर प्रखंड एवं नगर पंचायत और रतनी फरीदपुर प्रखंड के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी ने सभी अभियंताओं को निदेश दिया कि आमजनों द्वारा उपलब्ध शिकायतों को त्वरित रूप से निष्पादित करें।
जहानाबाद जिले में कुल 11663 चापाकल है। जहानाबाद जिला अंतर्गत औसत जल स्तर 21‘-11’’ है, अधिकतक 51‘-07’’ एवं 08‘-06’’ है। साधारण मरम्मति के अभाव में बंद पड़े चापाकलों का विभागीय स्तर से एवं माननीय विधायक, अन्य जन प्रतिनिधियों तथा अन्य श्रोतों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करते हुए विगत वित्तीय वर्ष में 2216 चापाकलों लक्ष्य के विरूद्ध 3047 चापाकलों की साधारण मरम्मति उपरांत चालू किया गया है तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1750 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद
किसान भाइयो के लिए एहतियाती सलाह
क) मौसम पूर्वानुमन
भारत मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक माडल के विश्लेषण के अनुसार राज्य में 17 मार्च से 21 मार्च के दौरान अधिकांश जगहों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश (10 एम.एम. से 40 एम.एम.) होने की प्रबल संभावना है साथ ही साथ इस दौरान अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन तथा कुछ स्थानों पर ओला-वृष्टि होने की भी संभावना है।
क) किसान बंधुओ को परामर्श
चुकी अभी रबी फसल की कटाई का समय है अतः उक्त मौसम के आलोक में किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की:-
- यदि फसल पक चुकी हैं तो उसकी कटाई कर ले तथा अपने कटे हुए फसल को पानी/नमी से बचाओ हेतु सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था करें।
- खराब मौसम के दौरान किसान भाइयों को सलाह दी जाती है अपने पशुधन तथा खुद को बाहर निकलने से बचे तथा मौसम साफ होने पर अपने कार्यो को संपादित करें।
- यदि खेती में कार्य कर रहे हों तथा उस दौरान बिजली चमकने या मेघगर्जन सुनाई देने के बाद किसान भाई पक्के घर में शरण ले तथा किसी भी परिस्थिति में पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचे तथा मौसम साफ होने का इंतज़ार करे। (समान्यतः मेघगर्जन की समयवधि आधा से एक घंटे की होती है)




