हिस्ट्रीशीटर भागदेव राय और लाला राय के अपहरण और हत्या की आशंका के बीच बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली सहित अन्य जिले के अलग-अलग थाने में कई संगीन आपराधिक मामले के बिदुपुर थाने और चांदपुरा ओपी थाने के दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के अपहरण और हत्या की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के आवागमन को गुरुवार सुबह ढाई घण्टे तक बाधित किया।ग्रामीण दोनो के सकुशल बरामदगी की प्रशासन से मांग कर रहे थे।बताया गया कि प्रशासन ने चौबीस घण्टे में बरामदगी के आश्वासन भी दिए है।
क्या है मामला—
बिदुपुर थाना खजवत्ती गाव का भगदेव राय,और रसूलपुर हबीब देसरी थाना चांदपुरा ओपी का लाला राय, पिता महेंद्र राय, 10 मार्च को अपाची बाइक से एक साथ घर से निकले थे।दोनो 11 मार्च तक घर नही लौटे वही उनकी बाइक अपाची और मोबाइल वराटी ओपी थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरामद कर जब्त किया।जिसके पश्चात दोनो के परिवार को इसकी सूचना दी गई और दोनो के अपहरण कर हत्या की आशंका परिजन जता रहे है।
प्रोपर्टी डीलिंग के बाकि पैसों को लेकर दर्ज हुई अपहरण और हत्या की प्राथमिकी—-
बिदुपुर थाने में रिंकू देवी पति भगदेव राय के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि उसका पति भगदेव राय,अर्जुन सिंह,संजय सिंह दोनो पिता स्व विलास सिंह,गाव रहिमापुर, संजीव पटेल,पिता रामबृक्ष पटेल,चांदपुरा सभी थाना बिदुपुर ने मिलकर प्रोपर्टी डीलिंग का काम वर्ष 2017-19 में किये।उसका पति एक केस में 2019 में जेल गए जिसके पश्चात जेल से फरवरी 2023 में जेल से सजा काटकर बाहर आये।इसके बीच उन्होंने अपने पार्टनर से प्रोपर्टी डीलिंग की कमाई का अपना हिस्सा 70 लाख रुपये की मांग की।रुपये देने की बात कहकर 10 मार्च को उन्हें बुलाया गया जिसके बाद रसूलपुर हबीब के लाला राय और उसका पति भगदेव राय घर से गये फिर लौट के नही आये।मामले में अपरहण और हत्या की आशंका जताई गई है।
वही रसूलपुर हबीब के लाला राय के पिता महेंद्र राय द्वारा जानकारी दी गई कि भगदेव राय से उसके महज औपचारिक सम्बन्ध थे।उसका अपहरण पूर्व की रंजिस को लेकर किया गया।जिन लोगो से उनके विवाद थे उन्ही लोगो ने धमकी दी थी कि जेल से निकलने के पश्चात उसकी हत्या कर देंगे।इनके द्वारा रसूलपुर हबीब के ही आठ लोगो पर आरोप लगाए गए है।जिन लोगो के नाम पर आरोप लगाए गए है उनके नाम अनुसंधान के चलते पुलिस क्लियर नही कर रही है।
कथित अपहृत दोनो पर कई मामले दर्ज—
जिन दो लोगो के अपहरण और हत्या की बात सामने आ रही है उसमें भागदेव राय पर बिदुपुर थाने में हत्या,अपहरण,लूट,रंगदारी,गैंग रेप सहित आठ संगीन मामले सिर्फ बिदुपुर थाने में दर्ज है जिसमे कांड 22/2010 भादवि 394,कांड 19/2010,भादवि 395,कांड 44/2010 भादवि 334,386,34, कांड 126/2010 भादवि 452,386,34,27 आर्म्स एक्ट,कांड 378/2009 भादवि 394,कांड 98/2014,भादवि,147,148,149,341,302,307,5061कांड 347/2016 भादवि 302,34,27 आर्म्स एक्ट आदि शामिल है।वही हत्या सहित अन्य वांछित देसरी एवम चांदपुरा ओपी में लाला राय पर मुकदमा दर्ज है।
बेउर जेल में हुई दोनो की मित्रता—
सूत्रों के अनुसार भागदेव राय से लाला राय की मित्रता बेउर जेल में हुई।बेउर में गांव के ही जोगी राय के परिवार के किसी सदस्य के हत्या मामले में आरोपी लाला राय जेल में सजायाफ्ता था।और इसी वर्ष दोनो डेढ़ महीने के भीतर बाहर निकले थे।
प्रशासनिक महकमे में दिखी हलचल—
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनो हिस्ट्रीशीटर के अपहरण और हत्या मामले से प्रशासन की बेचैनी बढ़ी हुई है।प्रशासन के गले से नीचे मामला नही उतर रहा है।ऐसी चर्चा बताई गई कि दोनो ने किसी बड़ी घटना के अंजाम को लेकर कथित रूप से यह योजना बनाई हो।
वही थाना प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि वरीय प्रशासनिक अधिकारी सहित पूरी पुलिस टीम मामले की अनुसंधान में लगीं है।जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment