कल कैमूर जिला स्थापना दिवस के मौके पर लिच्छवी भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कल कैमूर जिला स्थापना दिवस के मौके पर कैमूर जिला अंतर्गत भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें उत्कृष्ट संस्कृति व धार्मिक समृद्धी संपन्न कैमूर जिले का स्थापना दिवस समारोह 17 मार्च को मनाया जायेगा। इसको लेकर लोगों के आमंत्रण को लेकर जिला प्रशासन कैमूर ने आमंत्रण कार्ड जारी किया है। कैमूर स्थापना दिवस पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में सबसे पहले 11 बजे शहर के लिच्छवी भवन में दीप प्रज्वलन होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहीं 11 बजकर 15 मिनट पर रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसके प्रतिभागी भाग लेकर प्रतिभा दिखायेंगे।

Join us on:

Leave a Comment