भोजपुर-अपनी बहन के घर जा रहे एक 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट

भोजपुर जिले में अपनी बहन के घर जा रहे हैं एक 20 वर्षीय युवक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई है। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बैरही गांव की है जहां पर आयर थाना के रामरोसा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमंत कुमार अपनी बहन के गांव उगना जो जगदीशपुर थाना में पड़ता है वहां जा रहा था ,उसी दौरान बैरही गांव के पास खेत में लगे मोटर के तार के चपेट में आ गया ।जो धारा प्रवाहित बिजली का तार था। तार में चपेट में आने के कारण सुमंत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की सूचना जगदीशपुर थाना को दी जिसके बाद थाना ने शव को जब करते हुए सुमंत कुमार के शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया है ।हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है। 
बाईट/-भाई(मृतक) 
बाईट/-परिजन 

Join us on:

Leave a Comment