पूर्णिया : युवाओं के प्रोत्साहन को ले युवा रंग रस कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

रिपोर्ट – आकाश कुमार

शहर के मिलिया कान्वेंट स्कूल प्रांगण में अवस्थित मिनी एडिटोरियम में अखिल भारतीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती के पूर्णिया जिला इकाई की ओर से एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘युवा रंग रस’ का आयोजन किया गया।

युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य संगीत के साथ लोक नृत्य व संगीत के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के जाने-माने चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ डी रामथे, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश राय, महिला समाजसेवी पल्लवी मिश्रा व डॉ हेमंत मोदी भी उपस्थित रहे। इन सभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधीवत उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रसिद्धि कायम कर चुके कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल गोल्ड प्राप्त कर चुकी युवा लोक गायिका चांदनी शुक्ला, श्रुति कुमारी और रानी कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत गान प्रस्तुत कर की। जबकि सृजन कलामण्डलम की ओर से सूरज साहनी और काजल देवनाथ ने भरतनाट्यम शैली में युगल शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी और सभी को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उनके गुरु डॉक्टर जयदीप मुखर्जी भी उपस्थित थे, जो स्वयं एक सक्षम शास्त्रीय नृत्य गुरू माने जाते हैं।

इस दौरान ओडीसी की मशहूर नृत्यांगना शिवानी कमलेश झा के शिष्य और शिष्याओं ने संयुक्त रूप सेओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। संगीता डांस एकेडमी के कलाकारों ने बंगला संस्कृति को जीवंत करते हुए बांग्ला लोक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को एक नया फ्लेवर दिया और अंत में डियर टू डांस एकेडमी की ओर से समूह लोकगीत कजरी की प्रस्तुति हुई। मौके पर संस्कार भारती से जुड़े जिले भर के प्रतिनिधि, अतिथि कलाकार का सम्मान किया गया, जिसमें पूर्णिया प्रमंडल के कटिहार और अररिया जिले के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment