प्रशान्त कुमार
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में होली के दिन नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी कर घायल हुऐ, पीड़िता और परिजन से पहुंचे अस्पताल भाकपा माले विधायक महबूब आलम मिले
बेगूसराय में होली के दिन नाबालिक एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और एक बच्ची के साथ छेड़खानी कर जख्मी करने के मामले में भाकपा माले विधायक महबूब आलम सदर अस्पताल बेगुसराय पहुंचकर पीड़ित और पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। इस मामले में परिजनों से मुलाकात के बाद विधायक महबूब आलम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। महबूब आलम ने कहा कि शराब के नशे में मदहोश होकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्रशासन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस प्रशासन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने का काम करें। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जबसे सत्ता से अलग हुई है बिलबिला रही है क्योंकि भाजपा अपराधियों को संरक्षण देती है।
महबूब आलम ने कहा कि बेगूसराय हमेशा से अपराधियों को मनोबल तोड़ने का काम किया है आगे भी इस तरह का काम करेंगे। महबूब आलम ने गिरिराज सिंह और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कठुआ में बलात्कारी और अपराधियों के समर्थन में रैली निकाली गई तो ऐसे लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। भाजपा सिर्फ संप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है इसके अलावा उसके पास कोई काम नहीं है। महबूब आलम ने कहा कि वह सरकार को समर्थन जरूर कर रही है लेकिन समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे है इस मामले को भी विधानसभा में उठाया जाएगा और सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
बाईट- महबूब आलम, विधायक भाकपा माले




