बाढ़- लूटकांड का खुलासा करते हुये ASP ने 3 को दबोचा!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर हॉस्पिटल चौक के पास कारोबारी पर अचानक हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने ३ बदमाशों को दानापुर इलाके से पकड़ा है। यह गिरोह हाईवे पर कार में सवार होकर अचानक लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 3 मार्च की रात को चोंदी निवासी कारोबारी रघु कुमार बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था इसी दौरान हैस्पिटल चौक के पास कार पर सवार बदमाशों ने हमला कर डंडे से पिटाई की और नगदी, मोबाइल लूट लिया इस मामले में पुलिस ने रूपसपुर थाना क्षेत्र के सेबरी नगर खगौल निवासी शंकर पासवान, जितेश कुमार और तीजू नट को पकड़ा इस दौरान लूटा गया मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल किया गया कार बरामद कर लिया गया है।

बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह

Join us on:

Leave a Comment