पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद में प्रेमी के शादी से इनकार करने से आहत प्रेमिका ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर अचेतावस्था में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के समीप का है। पुलिस ने युवती के पास से तीन पन्ने का सुसाइड नोट एवं लड़के का एक फोटो भी बरामद किया है। पीड़ित युवती औरंगाबाद जिले के उपहार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की खुशबू कुमारी बतायी जाती है। सुसाइड नोट के अनुसार उसे जहानाबाद के परस बीघा थाना अंतर्गत महुआ बीघा निवासी जीतन कुमार से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दरम्यान प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण भी किया। जब लड़की शादी करने के लिए दबाब बनाने लगी तो वह मुकर गया। जिसके बाद आज युवती अपने प्रेमी के घर जहानाबाद आ गयी। प्रेमी के घर वाले उसे घर से बाहर कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका ने जहर खा लिया। आसपास के लोगो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही स्थानीय लोगो ने बताया कि युवकी का अपने भाभी के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जबकि युवती के माता पिता उसकी शादी कही और करना चाहते है लेकिन युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। इधर पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Byte – उर्मिला देवी,स्थानीय निवासी




