जेडीयू की पुर्व सांसद मीना सिंह ने बेटे विशाल के संग बीजेपी किया ज्वाइन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

जेडीयू की पुर्व सांसद मीना सिंह एवं उनके पुत्र विशाल सिंह बीजेपी में शामिल हुए , पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर (बापू सभागार) में मिलन समारोह का हुआ आयोजन किया गया था , मिलन समारोह में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया समेत कई बीजेपी नेता मौजुद रहे। इस दौरान पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा सच में देर तो हुआ आते आते लेकिन हमने किसी को धोखा नहीं दिया, नीतीश कुमार का आज भी हम आदर करते है लेकिन 2 साल से ऐसा हो गया था की पार्टी में जाने पर प्रतिक्रिया अच्छी नहीं दिखती है तो हमने जाना ही बंद कर दिया।पार्टी के कार्यक्रम में हमको पूछा नही जाता था तो हमने सोचा इस्तीफा देना चाहीए , उनके काम का तरीका हमको ठीक नही लगा इसलिए हम इस्तीफा दे दिए। नीतीश कुमार को लगता है पार्टी में लोग आते जाते रहते है लेकिन अब आपको अफसोस होगा, मीना सिंह ने कहा जहा मान–सम्मान न मिले वहा दोबारा कभी जाना नही चाहिए।

वही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा मीना जी विशाल जी आप जिस पार्टी ने आए है ये पार्टी गरीबों का घर भी बनवाती है ,किसानों के लिए भी सोचती है,नौजवानों की चिंता करती है , महिलाओ की चिंता करती है ,130 करोड़ देशवासियों के लिए काम करती है। जेडीयू को आप छोर दिए है आपका स्वागत है, 15 वर्षो तक जिसने बिहार को बर्बाद किया उनके साथ नीतीश कुमार मिले है आप उनको छोड़ के आई है आपका धन्यवाद स्वागत है। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा आप उस गठबंधन में है जिसने बिहार को बर्बाद किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है, विकाश के सभी काम को मोदी जी ने तेजी दी है। वही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा हमेशा हम विशाल जी को कहते थे बीजेपी में आ जाइए, नीतीश कुमार ने लालू यादव के बेटे के गुलामी करने का जो फैसला लिया उससे आहत होकर आप लोग हमारे दल में आए स्वागत करते है। एक व्यक्ती सपना देखता है रात में की प्रधानमंत्री बनना है और सुबह गठबंधन तोड़ देता है, आज पूरे बिहार में कोई ऐसा गरीब नही है की मोदी जी ने घर नहीं दिया , राशन नहीं दिया। कभी आप कहते थे क्राइम से समझौता नहीं करेंगे लेकिन आज उनके साथ है आप, 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बना कर दूसरे राज्य की तरह खड़ा करेगें। इस दुनिया में सब भोग के जाना है ,लालू जी को अभी और भोगना है, लालू परिवार का समाप्त होना निश्चित है कोई नही रोक सकता, बिहार को अनाथालय बनाने का हक किसी को नहीं है, 2024 में बिहार के 40 सीट हम जीत कर दिखाएंगे, बीजेपी अकेले अपने दम पर आज सरकार बनाने निकली है तो मीना सिंह का साथ हमे मिला है।

बाइट: मीना सिंह, पूर्व सांसद

बाइट: नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

बाइट: संजय जयसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार बीजेपी

Join us on:

Leave a Comment