मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरप्तार एक ही नंबर प्लेट लगाकर दो दो बाइक चला रहा था,
नवादा जिले के अकबरपुर थाना पुलिस ने एक ही नंबर के दो दो बाइक को जब्त किया है,जब्त बाइक के साथ रजौली थाना क्षेत्र के परसौली गांव के उमेश कुमार को गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि उमेश कुमार अपने भतीजा सोनू के साथ दोनो अलग अलग बाइक से अकबरपुर के लक्ष्मीपुर में किसी रिश्तेदार के पास मारपीट की नियत से पहुंचा था,इसी बीच ग्रामीण की सूचना पर पुलिस बाइक के साथ एक को धर दबोचा,दूसरे बाइक छोड़ फरार हो गया था,पुलिस ने मौके पर दोनो बाइक को जब्त कर लिया जिसमे दोनो बाइक में नंबर प्लेट एक ही था,पुलिस संदेह के आधार पर दोनो बाइक को थाना ले आया,जान जांच में एक बाइक चोरी का था,जो पटना के मीठापुर से चोरी हुई थी, जक्कनपुर थाना में जनवरी 23 को बाइक चोरी का मामला दर्ज है,जो बाइक नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी किशोरी यादव के पुत्र बच्चू यादव का था,जिसका बाइक बिहार पुलिस में कार्यरत भांजा पटना ले गया था,जो पटना मीठापुर से चोरी हो गई थी,फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को आई पी सी के विभिन्न धाराओं की तहत बाइक जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है,अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया है कि चोरी की बाइक को शराब सहित विभिन्न तरह की गलत कार्यों के उपयोग करता था,




