रिपोर्ट – बिकास कुमार!
-कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहरसा जिले के वनगांव स्थित कारगिल शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के पूर्व सैनिकों, कनिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत कर शहीद को नमन किया।
:-कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के पूर्व सैनिक अपने मेडल के साथ पहुंचे। सभी ने शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की रक्षा की। शहीद रमण कुमार झा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूर्व सैनिकों ने युवाओं से राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने और शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।श्रद्धांजलि सभा का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने शहीद रमण कुमार झा के बलिदान को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।



