अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
गया। शहर के मगध प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकलते ही अवधेश नारायण सिंह को समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया.
इस दौरान बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान गया शहर के आईएमए भवन में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में शिक्षकों ने अपना समर्थन दिया है। इस दौरान भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आभार प्रकट किया एवं अपना संक्षिप्त संबोधन द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जो देश का मुद्दा है, वही यहां भी मुद्दा है।
यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है इसलिए इसका संदेश बहुत बड़ा जाता है। हमें चुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं है यहां पर भीड़ देखने से ही हमें उत्साह लग रहा है कि आज ही जीत का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सभा में पहले से ही काफी संख्या में 02, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आठो जिले (आरा, कैमुर, जहानाबाद, औरगांबाद, सासाराम, भोजपुर, गया एवं अरवल) के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता नंदकिशोर यादव उपस्थित रहेंगे।
बाइट अवधेश नारायण सिंह
बाइट प्रेम कुमार
बाइट विजय कुमार सिन्हा,
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




