अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के धर्म प्रचारक संत का किया अंतिम संस्कार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शुक्रवार को प्राकृतिक के नियमानुसार रात 3:00 बजे अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के धर्म प्रचारक संत श्री सौखी दास महाराज उर्फ खोपड़िया बाबा का अचानक (निधन) परिनिर्माण हो गया। उनकी अंतिम विदाई उनके गांव कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सिकठी में 12:00 बजे दिन मे अंतिम संस्कार ( विदाई) अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के पद्धति के द्वारा संपन की गई। इनके तीन पुत्र श्री मुखराम राम, मुखलाल राम, रामानंद राम तथा दो पुत्री हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी बिहार सह जन कल्याण संस्थान देऊरा के संस्थापक संत आरिंक दास महाराज जी ने कहा कि संत खपड़िया बाबा एक योद्धा की तरह हमेशा समाज के प्रति खड़े रहने वाले ईमानदार संत थे। प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता विकास मित्र संघ बिहार श्री जय शंकर राम इस दुख की घड़ी में कहा की संत सौखी दास महाराज जी उर्फ खपड़िया बाबा गुरु रविदास महाराज जी के अमृतवाणी / विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। खपड़िया बाबा पाखंडवाद, अंधविश्वास से काफी दूर रहकर इस धर्म संगठन के माध्यम से समाज को जनजागृति पैदा करने वाले संत थे ।यह गांव गांव में जाकर शिव चर्चा ,निरंकारी चर्चा के बदले में रविदास चर्चा ,अंबेडकर चर्चा कांशी राम चर्चा ,करने की बात कहा करते थे। हम संत शिरोमणि जगतगुरु रविदास महाराज जी ,तथागत गौतम बुद्ध भगवान तथा भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ बी आर अंबेडकर साहब के चरणों में कामना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले तथा उनके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति/ धैर्य प्रदान करें।
इस अवसर पर संत आरिंक दास महाराज जी प्रदेश प्रभारी बिहार, जय शंकर राम प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता विकास मित्र संघ बिहार, भुषण कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, सुनिल कुमार सुमन प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, सौखी दास उर्फ़ खोपड़िया बाबा के पुत्र मुखलाल राम, रामानंद राम, मुखराम राम ,जिला प्रभारी बीएसपी कैमूर श्री भानू कुमार,,रामयेकबाल राम पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी कैमूर, कमलेश कुमार पूर्व अध्यक्ष मशोई धाम, धर्म प्रचारक प्रेमपगला, गोवर्धन बाबा आदि लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment